जमशेदपुर : बिष्टुपुर तुलसी भवन के एसी हॉल में आगामी 20 सितंबर, रविवार को कुलदेवी महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव आयोजित होगा. महासर धाम के संजय गुरुजी के सान्निध्य में विधिवत पूजा अर्चना हो.। पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग करेंगे. माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से करने के लिए कोलकाता से कारीगर आएंगे. इसे सफल बनाने एवं तैयारियो पर चर्चा करने के लिए श्री महासर माता परिवार, जमशेदपुर की एक बैठक बिष्टुपुर चेम्बर भवन में गजानन्द भालोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक का संचालन करते हुए राजेश पसारी ने बताया कि इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, पुष्प और इत्र की वर्षा होंगे. सभी सदस्यों के लिए ड्रेस कोड कुर्ता पजामा रहेगा. बैठक में उपस्थित दीपक भालोटिया ने कुलदेवी (गढ़ी) महासर माता के सभी भक्तों को उत्सव में सादर आमंत्रित किया है. माता के सभी भक्त बहुत उत्साह से उत्सव को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं. बैठक में मुख्य रूप से गजानन्द भालोटिया, दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, संगीता मित्तल, अमित खेड़िया, स्मिता खेड़िया, अनिल अग्रवाल, गणेश भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, शिव सिंघानिया, बलराम अग्रवाल आदि मौजूद थे.



