जमशेदपुर: मंगलवार रात वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने टेल्को थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रि गश्ती व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टैंगो मोबाइल, पीसीआर और थाना गश्ती दल को अड्डेबाजी एवं संदिग्ध असामाजिक तत्वों के जुटने वाले संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी और मादक पदार्थ (ड्रग्स) के कारोबार के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के लिए सतर्क रहने को कहा.




