
एक नजर में जानें क्या-क्या हुआ फैसला : (पुूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.)
- नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ का स्कीम नये रुप में आयेगा
- एमडी ने कहा-टाटा स्टील की स्थिति में पहले से सुधार हो रहा है
- टाटा स्टील की पूरी दुनिया में 20 लोगों की कोरोना से अब तक हो चुकी है मौत-रिपोर्ट
- क्वार्टरों के आवंटन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी, टीआरएम जॉब शुरू होगा
- फ्लैट के सारे कांप्लेक्स के बंद एसडब्ल्यूडब्ल्यूएस सिस्टम को विकसित किया जायेगा (पुूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.)
जमशेदपुर : टाटा स्टील में नये सिरे से नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ (जॉब फॉर जॉब) आने वाला है. नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम को लागू किया जायेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर कोई भी कर्मचारी का बच्चा बेकार है और कोई क्वालिटी नहीं है तो सिर्फ इसलिए उनको नौकरी मिल जायेगी कि उसका पिताजी टाटा स्टील का कर्मचारी है तो ऐसा नहीं चलेगा, बच्चे में क्वालिटी भी होना चाहिए. टाटा स्टील के मैनेजमेंट और यूनियन की सर्वोच्च संयुक्त कमेटी (एपेक्स कमेटी) ज्वाइंट कंसल्टेंसी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (जेसीसीएम) की बैठक में यह बातें सामने आयी. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा स्टील की स्थिति कोविड के बाद से सुधार की ओर है. ऑटो इंडस्ट्रीज भी सुधर रही है. लेकिन पहले और दूसरे तिमाही में स्थिति खराब थी तो उसको और बेहतर करने के लिए बचे हुए महिने में सबको मिलकर बात करना होगा. इस दौरान टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के सलाहकार डॉ राजन चौधरी ने कहा कि अभी कोरोना का ढलाई तो है, लेकिन सबको अभी मास्क पहनना होगा और हाथ धोते रहना ही होगा. दूसरा लहर कोरोना का नहीं आये, इसको रोकने की जरूरत है. डॉ राजन चौधरी ने यहां कोरोना को लेकर अपना प्रेजेंटेशन में दिया, जिसमें यह कहा गया कि टाटा स्टील में 20 कर्मचारियों और अधिकारियों की अब तक मौत हो चुकी है. इस दौरान जेडब्ल्यूक्यूसी की कमेटी की ओर से यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने अपना प्रेजेंटेशन दिया गया. इस दौरान टाटा स्टील के कर्मचारियों के क्वार्टरों के आवंटन के रुकने पर आपत्ति जतायी गयी और कहा गया कि इसकी व्यवस्था में सुधार होने की जरूरत है. आवंटन जो लटका है या हैंडओवर लेने का काम रुका हुआ है, इसको फिर से शुरू कराया जाये. क्वार्टरों के रिपेयरिंग जॉब (टीआरएम जॉब) को फिर से शुरू करने की मांग उठायी गयी. यहां यह भी तय हुआ कि कर्मचारियों को सरकारी पेंशन भरने के लिए जानकारी दी जाये और एक सिस्टम ही विकसित कर दी जाये ताकि कर्मचारियों को 58 साल होने के समय सारी प्रक्रिया को पूर्ण करने में आसानी हो सके. टाटा स्टील के कंपनी गेटों के सामने सिक्यूरिटी के बैठने का इंतजाम करने का भी मुद्दा उठाया गया. इस दौरान यह मांग भी उठायी गयी कि कर्मचारियों की अगर मौत होती है तो उसका ऑफिसरों की तरह ही शोक जताया जा सके. अगर कोई कर्मचारी अप्रेंटिस से ऑफिसर बनता है और प्रोमोशन होता है तो उसके बारे में जहां जानकारी दी जाती है, वहां अप्रेंटिस किस बैच का है, यह भी जानकारी साझा करने को कहा गया. टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के पूर्व जीएम और सलाहकार डॉ राजन चौधरी ने बताया कि कोरोना का वैक्सीन (टीका) मई या जून 2021 तक आ सकता है. इसका वितरण देश भर में शुरू होगा तो टाटा स्टील में भी कोरोना के वैक्सीन के वितरण की व्यवस्था बनायी जायेगी, जिसमें पहले स्वास्थ्यकर्मियों, सिक्यूरिटी और फिर आम कर्मचारियों और फिर उनके परिवार को यह टीका दिया जायेगा. टीएमएच के माध्यम से ही यह सिस्टम बनाया जायेगा. यह जेसीसीएम की बैठक करीब चार माह के बाद हो रहा है. इससे पहले जेसीसीएम की बैठक 11 मई को हुई थी. टाटा स्टील के क्वार्टरों और फ्लैट कांप्लेक्स में स्टील वर्कर्स वेलफेयर सोसाइटी (एसडब्ल्यूडब्ल्यूएस) के पूर्व में बनाये गये सेंटरों को फिर से शुरू करने की भी मांग रखी गयी, जिस पर विचार करने का फैसला हुआ.
















