• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy – पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एमजीएम से डिमना लेक तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग, आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की भी मांग

Jamshedpur mla saryu roy – पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एमजीएम से डिमना लेक तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग, आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की भी मांग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक सड़क के ऊपर ऊपरी पथ (एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर) बनाने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन भेजा है. यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क दलमा सेंक्चुरी क्षेत्र से होकर गुजरती है. सेंक्चुरी के नियमों के कारण इस सड़क का चौड़ीकरण कर पाना कठिन है. ऐसे में बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए फ्लाईओवर की तर्ज पर ऊपरी पथ का निर्माण ही सबसे व्यावहारिक समाधान होगा. उन्होंने बताया कि डिमना चौक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है. (नीचे भी पढ़ें)

इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग करेगा। डीपीआर में आवश्यक संशोधन तथा टाटा स्टील से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होगा. हालांकि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के आगे डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क काफी संकरी है, जिसके कारण यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित बन गया है. सरयू राय ने सुझाव दिया है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए. उन्होंने कहा कि डिमना लेक लगातार पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है. ऐसे में इस मार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिस प्रकार एनएच-33 पर ऊपरी पथ का निर्माण किया जा रहा है, उसी तर्ज पर यहां भी एलिवेटेड रोड बनाई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर उनकी पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस परियोजना में कोई विशेष तकनीकी अड़चन नहीं है और वन विभाग से अनुमति मिलने में भी कोई कठिनाई नहीं होगी. सरयू राय का कहना है कि इस ऊपरी पथ के निर्माण से पटमदा, बोड़ाम और कटिंग क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों की यात्रा अधिक सुगम होगी. साथ ही जमशेदपुर के लोगों को दुर्घटनामुक्त और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा जमशेदपुर से पुरुलिया जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और सुचारु हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

आमबागान मैदान का सौंदर्यीकरण करने की मांग
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर के आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्मारक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है. इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज (वीपीसीएस) तथा पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है. सरयू राय ने कहा कि आमबागान शहर का हृदयस्थल है. वर्ष 2014 से 2019 के दौरान मंत्री रहते हुए उन्होंने आमबागान का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक मैदान करने का प्रस्ताव भेजा था. इस विषय पर शहर के नागरिकों की बैठक भी आयोजित की गई थी. इसके बाद योजना को स्वीकृति मिली और तत्कालीन जुस्को ने इसके विकास का कार्य भी प्रारंभ कर दिया था। लेकिन वर्ष 2019 के बाद यह कार्य अधूरा रह गया और आगे नहीं बढ़ सका. उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मैदान की स्थिति चिंताजनक है. यह कबाड़ रखने के स्थल और अनाधिकृत पार्किंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है. मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित है, लेकिन प्रतिमा के आसपास भी कबाड़ फैला रहता है, जो शहर की गरिमा और नेताजी के सम्मान के अनुरूप नहीं है. सरयू राय ने बताया कि लगभग आठ माह पहले उन्होंने टाटा स्टील के वीपीसीएस से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की थी. उस समय टाटा स्टील ने मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए सिद्धांततः सहमति भी दी थी. इसी क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी से भी उनकी बातचीत हुई थी और उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था. बावजूद इसके, यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी. उन्होंने एक बार फिर टाटा स्टील के वीपीसीएस और पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य अविलंब प्रारंभ कराया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्थल पर आजादी की लड़ाई से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय ढंग से लापता होने तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को आधुनिक ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी नेताजी के जीवन, संघर्ष और योगदान को बेहतर ढंग से जान सके. सरयू राय ने कहा कि यदि इस मैदान को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाए और यहां नेताजी से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित किया जाए, तो यह न केवल शहर की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि जमशेदपुर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी बन सकता है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वीपीसीएस तथा पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को औपचारिक पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Saraikela police action : चौका में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद
खबर

Saraikela police action : चौका में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद

September 19, 2026
jamshedpur rural- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का नपं कर्मियों ने ली शपथ, स्वच्छ चाकुलिया के लिए जनभागीदारी का आह्वान
खबर

jamshedpur rural- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का नपं कर्मियों ने ली शपथ, स्वच्छ चाकुलिया के लिए जनभागीदारी का आह्वान

September 19, 2026
Jamshedpur road safety awareness : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल देकर किया सम्मानित, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश
खबर

Jamshedpur road safety awareness : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल देकर किया सम्मानित, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

September 19, 2026
Next Post
Jamshedpur rural – कमलपुर में वन भूमि से मिट्टी की अवैध खुदाई की शिकायत पर वन विभाग ने जब्त की जेसीबी मशीन

Jamshedpur rural - कमलपुर में वन भूमि से मिट्टी की अवैध खुदाई की शिकायत पर वन विभाग ने जब्त की जेसीबी मशीन

Adityapur drowning: आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबा एनआइटी जमशेदपुर का छात्र, सर्च ऑपरेशन जारी, छात्रों ने किया सड़क जाम

Adityapur drowning: आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबा एनआइटी जमशेदपुर का छात्र, सर्च ऑपरेशन जारी, छात्रों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur red cross society: रेड क्रॉस सोसाइटी के नेत्र शिविर में 26 रोगियों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण संपन्न

Jamshedpur red cross society: रेड क्रॉस सोसाइटी के नेत्र शिविर में 26 रोगियों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News