चाकुलिया: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने विधायक समीर मोहंती के साथ कुचियाशोली चौक पहुंचकर चौक पर स्थापित शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर नेताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे के नारे लगाए. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने शहीद निर्मल महतो की जिवनी पर संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने समाज के उत्थान के लिए युवाओं से शहीद निर्मल महतो की जीवनी को अनुसरण कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, साहेबराम मांडी, जगन्नाथ महतो, मो गुलाब, राजा बारिक, निर्मल महतो, राम बास्के, कृति महतो, राहुल महतो, झंटू भोल, मोहन माईति, तरूण बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.







