चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी गांव स्थित निर्मल महतो चौक पर शनिवार को भाजपा नेताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर भाजपा नेता शतदल महतो और पार्थो महतो ने शहीद निर्मल महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके द्वारा बताएं गए मार्ग पर चलने की अपील की. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर लोगों ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाया. इस अवसर पर प्रदीप महतो,रबि महतो, कार्तिक महतो, नरेन महतो, रामकृष्ण टुडू, पवन महतो, विरेन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




