• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल में जवानों की नियुक्ति के लिए अब भी छह पद खाली, रोटेशन की प्रक्रिया शुरू, जवानों के बीच विवादों में फंसने का डर

Jamshedpur mgm hospital homeguard jawan : एमजीएम अस्पताल में जवानों की नियुक्ति के लिए अब भी छह पद खाली, रोटेशन की प्रक्रिया शुरू, जवानों के बीच विवादों में फंसने का डर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था संभालना होमगार्ड विभाग के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है. अस्पताल में आए दिन होने वाले विवाद, मरीजों के परिजनों से झड़प और ड्यूटी के दौरान कार्रवाई के डर के कारण कई होमगार्ड जवान यहां तैनाती लेने से बच रहे हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले जवान एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का कमान लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुसार होमगार्ड जवानों की तैनाती और रोटेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है. कॉलेज में 45 और अस्पताल में 90 जवानों के पद स्वीकृत हैं. यानी दोनों संस्थानों में कुल 135 जवानों की तैनाती होनी है. चार माह का कमान पूरा करने वाले जवानों को हटाकर उनकी जगह दूसरे जवानों को भेजा जा रहा है. अब तक करीब दो दर्जन जवानों का कमान पूरा होने के बाद उन्हें एमजीएम से हटाकर डीवीसी, बैंक और अन्य सरकारी संस्थानों में ड्यूटी दी जा चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)

विवाद में फंसने का डर : होमगार्ड जवानों के बीच एमजीएम की ड्यूटी को लेकर सबसे बड़ी चिंता विवादों को लेकर है. जवानों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के परिजनों और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति अक्सर बन जाती है. ऐसी परिस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यदि जवान सख्ती करते हैं तो बाद में उनके खिलाफ ही शिकायत या कार्रवाई की आशंका बनी रहती है. वहीं, कार्रवाई नहीं करने पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगने का डर रहता है. इसी दोहरी स्थिति के कारण कई जवान एमजीएम में ड्यूटी करने से बचना चाहते हैं. उनका मानना है कि अन्य सरकारी संस्थानों में ड्यूटी के दौरान विवाद की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है और काम का माहौल भी शांत रहता है.

ADVERTISEMENT

एक अगस्त की घटना के बाद बढ़ी चिंता : एक अगस्त को एमजीएम अस्पताल में हुई घटना के बाद जवानों की चिंता और बढ़ गई. अस्पताल में अनुशासन एवं नियमों के उल्लंघन को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान होमगार्ड जवानों के साथ कथित दुर्व्यवहार और वर्दी फाड़ने की घटना भी सामने आई थी. दो युवकों की पिटाई के मामले ने बाद में राजनीतिक रूप ले लिया. भाजपा नेता गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद कुछ जवानों को अस्पताल से हटाए जाने की चर्चा भी सामने आई. इससे ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच यह संदेश गया कि विवाद की स्थिति में सुरक्षा संभालने वाले जवान भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं.

अस्पताल में छह पद खाली : वर्तमान में अस्पताल के लिए स्वीकृत 90 पदों के मुकाबले करीब 84 होमगार्ड जवान ही ड्यूटी कर रहे हैं. छह पदों पर जवानों की तैनाती नहीं हो सकी है. विभाग की ओर से रोटेशन के तहत नए जवानों को भेजने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन पर्याप्त संख्या में जवानों के उपलब्ध नहीं होने से सभी पद भरना आसान नहीं है. सूत्रों के अनुसार, कई जवान एमजीएम की जगह बैंक, डीवीसी और अन्य सरकारी संस्थानों में ड्यूटी को प्राथमिकता दे रहे हैं. इन जगहों पर विवाद की संभावना कम होने के कारण जवान खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं.

मेडिकल कॉलेज में भी 45 जवानों की जरूरत : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी 45 होमगार्ड जवानों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां भी स्वीकृत संख्या के अनुरूप जवान उपलब्ध नहीं हैं. 23 जुलाई की देर रात कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की डिमना लेक में डूबने से हुई मौत के मामले में उस समय ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जवानों से भी पूछताछ की गई थी. इस घटना के बाद कॉलेज में ड्यूटी करने वाले जवानों के बीच भी जिम्मेदारी और कार्रवाई को लेकर तनाव बढ़ा है.

सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है असर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और संवेदनशील माहौल को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बल की जरूरत है. ऐसे में स्वीकृत पदों के बावजूद जवानों की कमी और ड्यूटी लेने में उनकी अनिच्छा सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है. विभाग के सामने एक तरफ स्वीकृत पदों को भरने और दूसरी तरफ जवानों को लगातार बदलते रहने की व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है. यदि एमजीएम में विवाद और कार्रवाई का डर इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में स्वीकृत पदों के अनुरूप होमगार्ड जवानों की तैनाती करना मुश्किल हो सकता है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Adityapur train accident – आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत, ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा
खबर

Adityapur train accident – आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत, ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा

August 10, 2026
Tatanagar railway station incident : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़ा, युवक, लगा बिजली का झटका, देखिए – video
खबर

Tatanagar railway station incident : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़ा, युवक, लगा बिजली का झटका, देखिए – video

August 10, 2026
Jamshedpur accident: उलीडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर
खबर

Jamshedpur accident: उलीडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर

August 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News