जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित रामजनम नगर, रोड नंबर एक, रोड नंबर दो, हाड़गोदाम, शास्त्री नगर चार नंबर ब्लॉक, निर्मल कालोनी, और शांति नगर के रोड नंबर एक में जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रभावित जनता को दोपहर और रात में खिचड़ी परोसा. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों वक्त 500-500 लोगों को भोजन कराया गया. इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, दिनेश सिंह, भीम सिंह, रवींद्र राय, राजू रजक, संजीव सिंह उर्फ धानू, माधव सिंह, अजीत सिंह, सुरेश पटनायक, गौरी शंकर समेत दर्जनों लोगों ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा में मदद की.




