जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गौरी भवन में सावन की हरियाली और उल्लास के बीच नव उमंग महिला मंडल की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल को रंगीन बना दिया. इस अवसर पर पंचायत सदस्य श्वेता जैन, मुख्य अतिथि अरुणा एक्का एवं डॉ कविता परमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. महोत्सव में कई मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें डांस, रैंप वॉक, गेम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रमुख रहे. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जज द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में श्वेता प्रसाद, सीमा साहू, अर्चना दास महापात्रा, लकी सरकार, पॉली कुशारी, माला कुंडू, ज्योति, राखी पालित, अंजलि तिवारी, अंजू, संजू, रानी, पूजा, सोनी देवी, चंदप्रभा देवी, नीलम साहू, रूबी देवी, रुमा कुशारी, शिल्पी बनर्जी, श्रेया कुमारी, नंदनी, मुस्कान, प्रियांक कुमारी, अम्बा साहू, उमा सिंह, अरमान साहू सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यगण उपस्थित रही. मंडल की अध्यक्षा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास और एकता की भावना बढ़ती है. कार्यक्रम सफल बनाने में सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा.




