जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस गौरवपूर्ण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मुरली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समूह नृत्य में तृतीय पुरस्कार हासिल कर पूरे क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस विशेष और ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सराहना की और विजेता टीम को अपने कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति: विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता के क्षण पर बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए चेयरमैन पीके मुरली, नूतन रानी और शशिकला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे स्कूल के लिए एक अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया. इसके साथ ही इस गरिमामयी समारोह में टीम को मार्गदर्शित करने वाले और विद्यालय परिवार से जुड़े सुदीप दत्ता, संदीप पोद्दार, तनीषा, विजया बोस, अर्चना, मीनू, छवि एवं श्रवण भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए चेयरमैन पीके मुरली ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है.




