जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत तार कंपनी से रामधीन बगान जाने वाली सड़क पर सोमवार को चापड़ का भय दिखाकर लूट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोक कर पहले चापड़ दिखाकर धमकाया, फिर उसके पास से करीब 13 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने टेल्को थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी आपराधिक घटनाओं की शिकायतें मिलती रही हैं. उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है.




