गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के झाटीझरना स्थित काशीडांगा प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. उन्होंने क्षेत्र वासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा के बाद विधायक ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया. विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि पूर्वजों की कथाओं के अनुसार काशीडांगा स्थित यह प्राचीन शिव मंदिर आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र है. (नीचे भी पढ़ें)

है कि वर्ष 1934 में एक आदिवासी संथाल किसान खेत में मकई की निराई कर रहा था. उसी दौरान कुदाल जमीन के भीतर मौजूद शिवलिंग से टकराई. इसके बाद यहां प्राचीन शिवलिंग के होने की जानकारी मिली. विधायक ने बताया कि शिवलिंग मिलने के बाद से ही जमीनदाता परिवार द्वारा यहां पूजा-अर्चना की जाती रही है. पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह परंपरा आज भी कायम है. वर्तमान में इसी वंश के पुजारी चंद्र हेंब्रम द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. उन्होंने कहा कि काशीडांगा प्राचीन शिव मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसे प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण जरूरी है, ताकि आनेवाली पीढ़ियां भी अपनी समृद्ध परंपरा और विरासत से जुड़ी रहें. मौके पर झामुमो जिला सचिव रतन महतो, वकील हेंब्रम, कीनाराम सोरेन, सुकुमार सिंह, बादल किस्कू, सुनराम सोरेन, विक्रम बेसरा, मंटू महतो, दुखू सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.




