• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

झारखंड सरकार छात्रों को कर रही दिग्भ्रमित, अपने दोनों हाथ में लड्डू चाहती है सरकार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा – हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा

अगस्त 18, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, राजनीति, शिक्षा
0
झारखंड सरकार छात्रों को कर रही दिग्भ्रमित, अपने दोनों हाथ में लड्डू चाहती है सरकार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा – हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संदर्भ में झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की मंशा एवं सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कल कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है. सरकार ने कैबिनेट में बैठकर मंत्रियों के साथ मिलकर छात्रों को ठगने की पूरी प्लानिंग बनाई है. बच्चों की एक ही मांग सीबीआई जांच की रही है. आखिर सरकार इससे क्यों भाग रही है ? इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि इस गड़बड़ी में, जेपीएससी, जेएसएससी की नौकरियों को बेचने में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं. सीबीआई जांच के बिना छात्रों को पूरा न्याय नहीं मिल सकता है. श्री मरांडी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे. श्री मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी सरकार में पार्टनर हैं, इसलिए वे चुप हैं. ईमानदारी से छात्रों के हित का मुद्दा इसलिए वे नहीं उठा पा रहे हैं. छात्र हित के नाम पर वे केवल दिखावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चर्चा है कि अध्यक्ष बनने के लिए 70 करोड़ रूपया देना पड़ता है. अब हेमंत सोरेन खुद तो इतना पैसा डकारेंगे नहीं, निश्चित रूप से कुछ हिस्सा राहुल गांधी तक भी पहुंचता ही होगा. श्री मरांडी ने कहा कि टीडीपीएल कंपनी द्वारा ली गई सारी परीक्षा एवं जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला कर हेमंत सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है. सरकार चाहती है कि उसके दोनों हाथ में लड्डू हो। एक तरफ सरकार कहेगी कि उन्होंने तो परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी. अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जाएंगे. न्यायालय सरकार और सीआइडी से सबूत मांगेगा. (नीचे भी पढ़ें)

कोर्ट में वही सीआईडी तथ्यों को प्रस्तुत करेगी, जो पिछली बार अपनी झूठी जांच रिपोर्ट से कोर्ट को दिग्भ्रमित कर चुकी है. सरकार की एजेंसी सरकार को बचाने में ही लगी है. नेपाल में, बंगाल में, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में प्रश्न पत्रों को रटवाया गया है, आखिर बच्चे इसे कैसे साबित करेंगे. नतीजा यह होगा कि सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर न्यायालय से स्टे लग सकता है. अब जिन लोगों ने पैसा देकर नौकरियां खरीदी है, वे भी खुश हो जाएंगे और सरकार को भी कोर्ट का फैसला होने का बहाना मिल जाएगा. इस प्रकार कुल मिलाकर जो बच्चे पिछले 24 दिनों से आंदोलनरत थे, उनके हिस्से केवल धोखा के सिवाय कुछ नहीं आने वाला है. श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो व कांग्रेस सरकार की मंशा यहां के छात्र, युवा समझ चुके हैं. यह सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है. यह सरकार झारखंड की जनता को, बच्चों को दिगभ्रमित कर रही है. हम प्रारंभ से ही कह रहे हैं कि एग्जाम रद्द करना समस्या का समाधान नहीं है. समस्या का समाधान है केवल और केवल सीबीआई जांच. हेमंत सरकार में जेपीएससी, जेएसएससी के सारे एग्जाम में गड़बड़ियां हुई हैं, नौकरियों को बेचा गया है. प्रतिदिन इस संदर्भ में सनसनीखेज खुलासे भी हो रहे हैं. हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से हो, तभी न्याय पूरा होगा. श्री मरांडी ने कहा कि आज तक जेएसएससी के चेयरपर्सन के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ये 2024 से ही पद पर हैं, इसी बीच में सारी गड़बड़ियां हुई है. इसी प्रकार सीआईडी के जिन अफसरों ने जांच की पूरी दिशा ही बदल दी, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे बिल्कुल साफ है कि हेमंत सरकार खुद की सरकार को बचाना चाहती है, इस दौरान जॉब में जो खरीद फरोख्त हुआ है उन दलालों को, भ्रष्ट्र अफसर को भी सरकार बचाना और बच्चों को ठगना चाहती है इसलिए इधर-उधर की बातें छोड़ राज्य सरकार को तत्काल सारे मामलों की जांच सीबीआई को सुपुर्द कर देनी चाहिए. बच्चों को इससे कम पर न्याय नहीं मिलेगा. सीबीआई जांच होने से ही इसमें गड़बड़ी करने वाले, जिन लोगों ने पैसे के बल पर नौकरियां हासिल की है, इसमें संलिप्त सभी सफेदपोश का चेहरा बेनकाब हो जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्र सजग रहें और अपनी सीबीआई जांच की मांग पर अडिग रहें. पूरा देश देख रहा है कि झारखंड के छात्रों के साथ सरकार द्वारा किस तरह की साजिश की जा रही है. भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है. जब तक सीबीआई जांच का आदेश नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी.

संबंधित खबरें

  • Deoghar aiims convocation- देवघर एम्स का दीक्षांत समारोह आयोजित, उपराष्ट्रपति ने बांटी मेडिकल डिग्रियां10 अक्टूबर 2026
  • जादूगोड़ा के लूगू मुर्मू जनजातीय आवासीय विद्यालय का छठा वार्षिकोत्सव आयोजित, अतिथियों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर की हौसलाअफजाई6 अक्टूबर 2026
  • पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय की सलगे सोरेन राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चयनित, दुमका में आयोजित होगी आर्चरी स्टेट चैंपियनशिप1 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: छात्रझारखंड समाचार
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन और कलर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो ट्यूब्स को बेचेगी, 28 हजार करोड़ की बड़ी डील
खबर

टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन और कलर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो ट्यूब्स को बेचेगी, 28 हजार करोड़ की बड़ी डील

नवम्बर 23, 2026
डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप
खबर

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

नवम्बर 23, 2026
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
खबर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

नवम्बर 23, 2026
Next Post
टाटा स्टील के कर्मचारी को अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में किया गया बरखास्त, यह था पूरा मामला

Tata steel management big action : टाटा स्टील के कर्मचारी को अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में किया गया बरखास्त, यह था पूरा मामला

मानगो नगर निगम में हंगामा को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार, मेयर ने कहा – मानगो के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय, बोर्ड बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, न डरेंगे, न झुकेंगे

Mango nagar nigam mayor : मानगो नगर निगम में हंगामा को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार, मेयर ने कहा - मानगो के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय, बोर्ड बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, न डरेंगे, न झुकेंगे

जमशेदपुर में आयकर विभाग ने छूट पाने वाली संस्थाओं को किया जागरुक, कर छूट के नियमों में हुए बदलावों से कराया गया सबको अवगत

Jamshedpur income tax department seminar : जमशेदपुर में आयकर विभाग ने छूट पाने वाली संस्थाओं को किया जागरुक, कर छूट के नियमों में हुए बदलावों से कराया गया सबको अवगत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के वास्तु विहार इलाके में देर रात गैरेज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का सोमवार की रविवार...

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

मेष राशिआज आपको ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके,...

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह स्थित एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव संदिग्ध परिस्थितियों...

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 19...

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा के 26वें...

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जादूगोड़ा : आगामी 28 नवंबर को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा ताम्र खदान की पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्रस्तावित जन...

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर:भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News