चाकुलिया: चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति एवं बांगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर मोहंती से मुलाकात कर विगत दिनों विधानसभा सदन में बांग्ला भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उठाने के लिए आभार जताया.प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बांग्ला भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं उसके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाना समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है. इस दौरान भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण को लेकर विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई.(नीचे भी पढ़े)
विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि बांग्ला भाषा एवं संस्कृति हमारी समृद्ध सामाजिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा. इस मौके पर तापस चटर्जी, दिलजोय बोस, मनिन्द्र पालित, रविन्द्र नाथ विश्वास, अमित राय, साधुचरण पाल, असित चक्रवर्ती, नीलू दत्ता, जहर रक्षित, तरुण होड़, संजय घोष समेत अन्य उपस्थित थे.







