जमशेदपुर: फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर (पीएजे) द्वारा आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ के अवसर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और केक काटकर किया गया. इस कार्यक्रम में संस्था के सभी संस्थापक सदस्य और इस संस्था के अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव दलजीत सिंह, सहसचिव राजेश चौहान और बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार, साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रणजीत सिंह गाबरी, हरि नारायण प्रसाद, ओमप्रकाश शाह, रजनीश उपाध्याय, रवि कुशवाहा, नंदू रजक उपस्थित थे. साथ ही संस्था के लगभग 100 से अधिक सक्रिय सदस्यों एवं शहर के प्रमुख फोटोग्राफरों ने अपना अनुभव साझा किया और उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस आयोजन में रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रहे आधुनिक बदलावों, नई तकनीकों और विजुअल आर्ट्स के महत्व पर चर्चा की गई. इसके साथ ही संस्था के सदस्यों ने आपस में अनुभव साझा किए और क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया.




