जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी स्थित कागलनगर इलाके में सड़क निर्माण(मरम्मत कार्य) के दौरान घरेलू गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पाइपलाइन टूटने के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के करीब 30 से 40 घरों में घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई.बताया जा रहा है कि पाइपलाइन गेल की ओर से बिछाई गई है. सड़क पर चल रहे काम के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने के बाद इलाके में गैस का रिसाव होने लगा. घटना की सूचना मिलते ही गेल की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की जांच कर रिसाव को नियंत्रित किया. (नीचे भी पढ़े)

गेल कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने के साथ पाइपलाइन की मरम्मत और गैस आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया. कर्मचारियों के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर प्रभावित घरों में दोबारा घरेलू गैस की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है.घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल रहा. हालांकि, गेल की टीम के मौके पर पहुंचने और गैस रिसाव नियंत्रित किए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई.




