जमशेदपुर : हिमालया स्टील मिल सर्विसेस प्रालि के सीएसआर अभियान, पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में रविवार को 34 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया. प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने सभी मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण संपन्न किया. (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, किशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. शिविर को सफल बनाने में राजेश मोहन प्रसाद, आशीष कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाश भानु महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार 24 अगस्त को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा. उपर्युक्त जानकारी प्रदान करते हुए पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी का 824वां नेत्र शिविर आगामी 29 अगस्त से 31 अगस्त तक भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत आयोजित किया जायेगा.




