गम्हरिया : छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान स्थित श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से मैदान में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसके पूजा पंडाल के निर्माण के लिए रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया. हर साल की तरह इस साल भी गणपति बप्पा की 17 फीट की विशाल प्रतिमा और भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालूओं के लिए आकर्षण केंद्र बनेगा. (नीचे भी पढ़ें)
समिति की ओर से इस अवसर पर 3 दिन तक श्रद्धालुओं में दोपहर से रात तक भोग वितरण किया जाएगा. समिति के सभी सदस्य जोर-शोर से इस पूजा की तैयारियों में लग चुके हैं. भूमि पूजन के मौके पर समिति के संरक्षक सन्नी सिंह, अध्यक्ष मनोज सिंह, संयोजक पिंटू सिंह और अन्य सदस्य पूजा में उपस्थित रहे.




