• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 24, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur sincere effort achieves the goal : मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार, अब पत्नी को मिल सकेगा मुआवजा

Jamshedpur sincere effort achieves the goal : मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार, अब पत्नी को मिल सकेगा मुआवजा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कभी-कभी किसी खबर का असर सिर्फ कागज के पन्नों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह किसी परिवार के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन जाता है. ऐसी ही इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल जमशेदपुर में देखने को मिली, जहां मीडिया की पहल और मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी इन्दर सिंह इन्दर के प्रयासों से दिवंगत हरभजन सिंह के परिजनों का पता आखिरकार चल गया. मानगो के माधवबाग कॉलोनी में रह रही उनकी पत्नी बीबी चरणजीत कौर के सामने अब उनके दिवंगत पति के लंबित मुआवजे की उम्मीद जगी है. (नीचे भी पढ़ें)

परिजनों की तलाश की मुहिम की जो शुरुआत इन्दर सिंह इन्दर ने की थी, उसमें गुरचरण सिंह, संत कुटिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया. सामूहिक प्रयासों से वर्षों से अपने पति के मुआवजे और उनसे जुड़ी जानकारी की प्रतीक्षा कर रहीं बीबी चरणजीत कौर तक आखिरकार यह खबर पहुंच सकी. अपने पति के मुआवजे से संबंधित जानकारी मिलने पर बीबी चरणजीत कौर ने इन्दर सिंह इन्दर के साथ-साथ उन सभी पत्रकारों का आभार जताया, जिन्होंने दिवंगत हरभजन सिंह के मुआवजे से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया. उन्होंने कहा कि यदि इन्दर सिंह इन्दर के प्रयासों के साथ मीडिया का सहयोग नहीं मिलता, तो शायद उन्हें कभी यह जानकारी नहीं मिल पाती कि उनके पति के मुआवजे के लिए प्रयास चल रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी इन्दर सिंह इन्दर ने कहा कि पीड़ित परिवार को ढूंढ़ निकालना उनके लिए बेहद संतोष और आत्मिक संतुष्टि का विषय है. उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रयास में मीडिया की भूमिका अहम और अत्यंत महत्वपूर्ण रही. खबरों के माध्यम से मामला सामने आया और उसके बाद लोगों ने इसे मानवीय संवेदना से जोड़कर परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया. उन्होंने मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब उसकी आवाज समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक न्याय और सहायता पहुंचाने का माध्यम बने. (नीचे भी पढ़ें)

ओडिशा के सम्बलपुर आरटीओ कार्यालय में पदस्थापित आचार्य जी ने इस मामले में इन्दर सिंह इन्दर से संपर्क कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. दिवंगत हरभजन सिंह के परिवार का मिल जाना केवल एक परिवार को उसके अधिकार की उम्मीद मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि जब मीडिया, समाजसेवी और आम नागरिक इंसानियत के लिए एकजुट होकर प्रयास करते हैं, तो वर्षों से बिछड़ा कोई अपना भी मिल सकता है और किसी पीड़ित परिवार के लिए न्याय का रास्ता खुल सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था. निधन के बाद से उनके परिजनों अथवा निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण ओडिशा सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजे की राशि उनके वास्तविक हकदारों तक नहीं पहुंच पा रही थी. अब ओडिशा सरकार के संबलपुर जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur bjp demand : जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हमले के मामले में भाजपा ने की त्वरित कार्रवाई की मांग, सांसद विद्युत महतो के संग भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण एसपी से की मुलाकात, 48 घंटे के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी की रखी मांग
खबर

August 24, 2026
jharkhand cm meeting of forest department : मुख्यमंत्री ने वन विभाग को लेकर की बैठक, प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, एलिफेंट कॉरिडोर की स्थिति, पर्यावरणीय संतुलन तथा वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा

jharkhand wetland authority : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की प्रथम बैठक, वेटलैंड संरक्षण को मिलेगी नई दिशा, 2119 वेटलैंड चिन्हित
खबर

jharkhand wetland authority : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की प्रथम बैठक, वेटलैंड संरक्षण को मिलेगी नई दिशा, 2119 वेटलैंड चिन्हित

August 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 24th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 24 अगस्त 2026

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

Tatanagar rpf and grp success-टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur united club workers union election : राकेश्वर पांडे यूनाइटेड क्लब कर्मचारी यूनियन के पुनः अध्यक्ष बने, कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से किया चयन

jamshedpur bjp- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के ‘कलश वंदन अभियान’ का हुआ आगाज, 28 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र माटी युक्त कलश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News