जमशेदपुर: आवाज़-ए-मंच द्वारा आयोजित सावन क्वीन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, नृत्य, गीत, गेम्स, म्यूजिकल, चेयर सहित कई मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी कला एवं प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभागियों में मीना राव, पूनम रे, रिंकी, सुष्मिता, बीना, मेनाक्षी, प्रीति कुमारी, रेनू शर्मा, गोपा, मधु चंदा, पुरबी चटर्जी, चयानिका, मौसमी चटर्जी, सम्पा बनर्जी, अंजना देब रॉय, पोम्पा गांगुली एवं बबली जाना शामिल रहीं. सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को आवाज़-ए-मंच की संस्थापक काकोली सरकार द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभागियों को उनके उत्साह, प्रतिभा और सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया.इस अवसर पर आवाज़-ए-मंच की संस्थापक काकोली सरकार ने कहा आवाज़-ए-मंच का उद्देश्य प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. हम भविष्य में भी प्रतिभाओं और कलाकारों को सम्मानित करते रहेंगे तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध कराते रहेंगे.उन्होंने कहा कि सावन क्वीन जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आपसी जुड़ाव का अवसर भी प्रदान करते हैं. आवाज़-ए-मंच की सावन क्वीन 2026 का यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, कला, आत्मविश्वास और मनोरंजन का शानदार संगम रहा. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई.







