जमशेदपुर : द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की यूनाइटेड क्लब इकाई का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. इसमें राकेश्वर पांडेय पुनः निर्विरोध यूनियन के अध्यक्ष चुन लिए गए. कार्यकरी अध्यक्ष के लिए बीके डिंडा एवं महासचिव के रूप में ददन सिंह को निर्विरोध चुने गए. चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, पर्यवेक्षक सुब्रत देव ने सीक्रेट बैलेट पेपर द्वारा हुए चुनाव में कमेटी मेंबरों के चुनाव परिणाम की घोषणा की. इसमें दिनेश कुमार पांडे, राजू सोना, सुभाष जेना, माधव हरपाल ने चुनाव में जीत हासिल की. (नीचे भी पढ़ें)

कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत किया तथा उनसे अपनी समस्याओं को प्रबंधन के साथ बात करके सुलझाने का आग्रह किया. उनकी मांगों में जॉब पर जॉब, कर्मचारी वार्ड की बहाली, वरिष्ठ कर्मचारियों का प्रमोशन, क्वार्टर संबंधी मेंटेनेंस चार्ज, इस वर्ष बोनस को अच्छे से अच्छा कराने के लिए प्रबंधन से बात करना आदि शामिल रहे. अध्यक्ष श्री पांडेय ने अपना विचार रखते हुए कर्मचारियों को बताया कि यह क्लब शहर के प्रतिष्ठित क्लबो में एक है. यहां का प्रबंध उच्च टाटा स्टील के पदाधिकारी देखते हैं. उनका हमेशा यह विचार रहता है कि क्लब की प्रगति के साथ-साथ कर्मचारियों की भी प्रगति हो और अपने मेंबरों को ध्यान में रखते हुए अच्छे से अच्छे सर्विस दिया जा सके. उन्होंने कर्मचारियों से क्लब को भी बहुत बेहतर बनाने को कहा जिससे उनके जीवन स्तर का विकास हो सके. अंत में कर्मचारियों ने स्वच्छ, पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, चुनाव पदाधिकारियों एवं प्रबंधन का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ ही सभा संपन्न हुई.




