जमशेदपुर: टाटानगर आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने नारकोटिक्स डॉग मैक्स के तहत संयुक्त अभियान चला कर टाटानगर स्टेशन से दो गांजा तस्करों को 30 किलो गांजा के साथ धर दबोचा. पकड़ाए हुए दोनों व्यक्ति जिनका नाम क्रमशः भूपेश कुमार(36) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर का निवासी एवं दूसरा शिव मुनि चौरसिया(38) ये भी बिहार के भभुआ कैमूर का रहने वाले हैं. पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक ओड़िशा से आने वाली सम्लेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचे और उनको बिहार जाना था. ये दोनों पुरुषोतम एक्सप्रेस से बिहार जाना था. इस बीच आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शक के आधार पर जांच की, तो इनके पास से 30 किलो गांजा( (मादक पदार्थ) बरामद किया गया.इसके बाद जीआरपी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है




