चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई है. प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता आदित्य प्रधान और थाना प्रभारी सुनील भोक्ता, मुखिया हिरामुनी हांसदा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोरेन टाइगर जिलिंगगोड़ा और पश्चिम बंगाल के जीत मनजीत एकादश के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में 2-1 से जीत मनजीत एकादश ने जीत दर्ज की. इस फुटबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र के लिए काफी लोकप्रिय है. प्रतियोगिता में प्रत्येक गोल पर चीयर गर्ल्स की प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु है. (नीचे भी पढ़े)
प्रतियोगिता देखने के लिए मैदान परिसर में ग्रामीणों के भीड़ उमड़ी. इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3 लाख और ट्रॉफी दी जाएगी. वही उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 81- 81 हजार रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी. इस मौके पर डोमन माझी, चितरंजन टुडू, लाल मोहन मांडी, विजय गोस्वामी, रामचन्द्र हांसदा, समीर दास समेत अन्य उपस्थित थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के सचिव बासेत बास्के,चंपाई सोरेन, कारूनाथ सोरेन, टीकाराम बेसरा, सोनाराम टुडू, नंदलाल टुडू, समेत अन्य जुटे हुए हैं.







