जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सिदो कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो (हितकु, नरवा पहाड़) के प्रबंधन कमिटी का सोमवार को पुनर्गठन किया गया. इधर सर्वसम्मति से चुनाव में युवा आदिवासी नेता पलटन मुर्मू को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपाध्यक्ष डोमन चंद्र टुडू, सचिव सुशील सोरेन, कोषाध्यक्ष दसमत किस्कू सह कोषाध्यक्ष समीर दास समेत सहसचिव भुरका को चुना गया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्कूल के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कहा कि पूर्व कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर जमशेद व सचिव रोडिया सोरेन के वृद्धावस्था की देखते हुए नई कमिटी का गठन किया गया हैं. आने वाले दिनों में झारखंड के मुख्यमत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्कूल का सरकारीकरण व अनुदान की व्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी.




