जमशेदपुर: जोहार झारखंड संस्था की ओऱ से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर 31अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन टेल्को रिक्रिएशन क्लब में किया गया. इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, इस दौरान कुल 95 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस शिविर में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर सिंह,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खां, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्त, खादी बोर्ड के राष्ट्रीय सदस्य मनोज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश सिंह यादव, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, गुरदेव सिंह राजा,टाटा मोटर्स टाउन के एडमिन हेड रजत सिंह, टाटा मोटर्स से खुफिया विभाग से नवीन चौधरी, टाटा मोटर्स के डॉक्टर आयुष कुमार, डॉक्टर पल्लवी, डॉक्टर एके लाल, पूर्व डीएसपी कमल किशोर सिंह, सतवीर सिंह सोमू, पवन अग्रवाल,बबलू गोप, तेजेंदर सिंह जॉनी, अनिल अग्रवाल एवं समाज के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, संरक्षक पप्पू सिंह, चंचल लकड़ा, रोशन सिंह, श्रीनिवास सिंह, गणेश रॉय, संजय साव , श्याम प्रसाद गुप्ता, रामजी, दुलाल, चंद्रपति, सत्यनारायण प्रसाद, विश्वकर्मा महतो, सतीश प्रसाद, प्रेमचंद्र भगत, अजय, दिवाकर गुप्ता उपस्थित थे.




