चाकुलिया: पश्चिम बंगाल के गिधनी स्टेशन के पास एक रेल हादसा होने से बचा. खड़गपुर से प्रस्थान हुई दुरंतो एक्सप्रेस की बोगियों के बीच कपलिंग खुल जाने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी. स्टेशन के पास पहुंचने के वक्त ट्रेन की गति काफी कम थी जिसके कारण बड़ा हासदा होने से बच गया. लेकिन इसको लेकर रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. (नीचे भी पढ़े)

इस संबंध में बताया जाता है कि खड़गपुर से खुलने के बाद दुरंतो एक्सप्रेस के आने के दौरान वंद भारत को पार कराने के लिए दुरंतो को गिधनी स्टेशन की लुप लाइन में खड़ा कर दिया गया था. वंदे भारते गुजरने के बाद दुरंतो को जमशेदपुर के रवाना किया गया. जैसे ही ट्रेन रवाना हुई इस बीच बोगियों के बीच की कपलिंग खुल गयी. जिसके बाद ट्रेन दो भागों में बंट गयी. इस दौरान ट्रेन की गति कम थी जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद ट्रेन में कुछ देर तक अफरा- तफरी की स्थिति बनी रही.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद रेलवे ने विशेषज्ञों की टीम बुलायी. फिर से दोनों हिस्सों के बीच बोगियों की कपलिंग को दोबारा जोड़ा गया. जिसके बाद ट्रेन को जमशेदपुर के रवाना किया गया. रेलवे की तकनीकी टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.




