
जमशेदपुर : टाटा स्टील के डॉक्टर्स ऑनलाइन में मानसिक रोक के इलाज पर गंभीर विचार मंथन हुआ. टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ सुधीर राय पहली बार इस डॉक्टर्स ऑनलाइन में शामिल हुए. इस दौरान कई सारे सवाल मजदूरों ने पूछे, जिसका जवाब दिया. इस मौके पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज साहू ने मानसिक रोग के बारे में विस्तार से सारी जानकारी दी. इस दौरान कर्मचारी इबराल हक ने सवाल पूछा कि लॉकडाउन के कारण बच्चे काफी गुस्सैल हो जा रहे है और वे लोग बात नहीं करते है. इस पर डॉ मनोज साहू ने कहा कि बच्चों से बात करते रहे. उनको अपने से अलग मत रखे. उनको समझाये कि क्यों परेशानियां है और लॉकडाउन क्यों लगाया गया है. बच्चों के साथ बच्चा बनकर रहना होगा, सिर्फ मारपीट और डांटने से नहीं काम चलेगा. इस दौरान कोक प्लांट के करम अली खान ने सवाल पूछा कि आखिर मौसम बदल रहा है तो कैसे लोगों को र हना चाहिए. इस पर जीएम ने कहा कि बाहरी खाना पर बिलकुल ध्यान नहीं दें. हर संभव कोशिश करें कि घर का खाना खाये, हरी सब्जियां खाये और एक्सरसाइज जरूर करते रहे. करम अली खान ने कंप्यूटर में लगातार बैठने के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात पाने का रास्ता बताने को कहा. इस पर चिकित्सक ने बताया कि लगातार एक जगह नहीं बैठे, आंखों को धोते रहे और आंखों का एक्सरसाइज भी करते रहे नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती है. इस दौरान तनाव को लेकर गर्भवती महिलाओं पर होने वाले असर के बारे में करम अली खान ने सवाल पूछा, जिस पर चिकित्सकों ने कहा कि तनाव का असर गर्भवती महिलाओं के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चों पर पड़ता है, इस कारण तनाव में नहीं रहने की जरूरत है, तनावमुक्त माहौल में रहने की जरूरत है.





