जमशेदपुर: जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में शनिवार को झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू द्वारा ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम का विधिवत उद्घाटन कर इसे चालू किया गया. इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने पर विशेष बातचीत की गई. बातचीत के क्रम में सभी ने संयुक्त रूप से विद्यालय में कम से कम 6 नए अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण का महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया, जिसे जी प्लस वन के रूप में बनाने की बात कही गई.(नीचे भी पढ़े)

इस विषय पर ज्योति सिंह मथारू ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर जिले के उपायुक्त से बात करेंगे और नए कमरों की मांग कर जल्द से जल्द इसे पूरा कराने का प्रयास भी करेंगे.वहीं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा भी जानकारी दी गई कि विद्यालय में कमरों के निर्माण का प्रस्ताव वर्तमान में प्रक्रियाधीन है और इस पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी. भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बेहद आत्मीय मुलाकात की और शिक्षा के स्तर की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की अन्य बुनियादी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि छात्रों की सहूलियत के लिए इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक जूही रानी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तेजिंदर कौर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, शिक्षिका कंचन तिवारी, करनदीप सिंह साथ-साथ स्थानीय समुदाय से जसवीर सिंह, राममूर्ति सिंह और रामाशंकर और विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्य और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.







