गालूडीह : गालूडीह बराज स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गR. इसमें विद्यालय की 40 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय किया. प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत 2047 और पृथ्वी बचाओ’ रखा गया था. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में छात्राओं ने कागज पर विकसित भारत की कल्पना के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया. छात्राओं ने पौधा रोपण, जल संरक्षण, हरियाली, स्वच्छता और प्रदूषण मुक्त वातावरण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाये. उनके चित्रों में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने का संदेश प्रमुखता से उभरकर आया. उनकी कल्पनाशीलता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ने कार्यक्रम को खास बनाया. चित्रों के जरिए छात्राओं ने आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पृथ्वी की जरूरत को सामने रखी. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय की वार्डन अंजनी कुमारी ने कहा कि चित्रांकन जैसी गतिविधियां छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ ही उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं. कार्यक्रम के अंत में बेहतर चित्र बनाने वाली छात्राओं को प्रेजा फाउंडेशन की ओर से मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर फाउंडेशन के जिला समन्वयक मनोज कुमार, शिक्षक कृष्ण मुर्मू समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहे.







