जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पटमदा-काटिन लिंक रोड पर अगाड़ा पुलिया के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय रवींद्र माझी उर्फ हांगो की मौत हो गई. मृतक पटमदा थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत के बारुबेड़ा गांव के निवासी थे.जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद रवींद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा. सुनसान स्थान होने के कारण काफी देर तक उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा. (नीचे भी पढे)

सूचना मिलने पर पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पटमदा थाना पुलिस के अनुसार, मुखिया के माध्यम से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाकर दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
फिलहाल मृतक का शव एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है.




