जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील के पीएच-3 गेट के पास कंपनी की कीमती सामग्री चोरी करने की कोशिश को टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने जुगसलाई पुलिस के सहयोग से नाकाम कर दिया. सुरक्षा टीम ने करीब 410 किलो तांबे के केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 1,02,500 रुपये है, को चोरी होने से बचा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे विशेष सूचना के आधार पर टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में घात लगाकर निगरानी शुरू की. इसी दौरान कंपनी की सामग्री चोरी करने का प्रयास पकड़ा गया. सुरक्षा टीम की तत्परता से चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और कंपनी की कीमती संपत्ति सुरक्षित बच गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्रवाई में जुगसलाई थाना पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा. टाटा स्टील सिक्योरिटी की यह कार्रवाई कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा के लिए अपनाए जा रहे सक्रिय और सूचना-आधारित सुरक्षा तंत्र को दर्शाती है.




