जमशेदपुर: बिहार विधानसभा के मुख्य सचिव राजकुमार अग्रहरि शुक्रवार,18 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचे. जहां अग्रहरि समाज ने लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद समाज के महामंत्री संतोष अग्रहरि के जुगसलाई आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरि ने राजकुमार अग्रहरि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. बैठक के दौरान राजकुमार अग्रहरि ने समाज के बच्चों एवं युवाओं पर पढ़ाई के लिए ज्यादा ध्यान देने की बात कही. (नीचे भी पढे)

साथ ही साथ 26 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन जंयती व पारिवारिक मिलन समारोह बारी मैदान साकची में आयोजन करने संबंधी बातों पर चर्चा की. राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि समाज के लोगों मिलना बहुत अच्छा रहा. साथ ही समाज के लोगों में बेहतर संदेश जाएगा. इसके बाद पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष जयकृष्ण अग्रहरि, शिव अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, वृजेश अग्रहरि, रामअवतार अग्रहरि, विजय अग्रहरि, शिवरतन अग्रहरि, अमित अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, विजय कुमार अग्रहरि, विकास कुमार अग्रहरि, समेत तमाम पदाधिकारियों ने मोमेंटो से उन्हें सम्मानित किया.




