मुंबई: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी. हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. कार पर सवार चारों लड़कों की उम्र 17 से 23 के बीच थी. बीएमडब्ल्यू मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), आदित्य जकसानिया (19) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान आदित्य ओसवाल (23) के तौर पर हुई है. (नीचे भी पढ़े)
चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. आदित्य का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र थे. इनमें शनाय, आदित्य और धैर्य मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे. शनाय अहमदाबाद का रहने वाला था और मुंबई में पीजी में रह रहा था. बीएमडब्ल्यू उसके परिवार की बताई गई है.हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर सैंपल जुटाए.




