पटमदा: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बोड़ाम बाजार निवासी, भाजपा बोड़ाम मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष परेश दत्त शनिवार को बोड़ाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झामुमो का दामन थाम लिया है. विधायक मंगल कालिंदी ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में स्वागत किया. विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि झामुमो के नीति सिद्धांत व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थाम लिया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि परेश दत्त पार्टी में शामिल होने के बाद बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में पार्टी संगठन को ओर भी मजबूती मिलेगी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, मानिक महतो, छुटुलाल हांसदा, विनय मंडल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.




