जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सोनारी मरीन ड्राइव में आज तड़के लगभग 2:30 बजे हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार्मेल जूनियर कॉलेज की 12वीं कक्षा (कॉमर्स) के चार छात्र-छात्राओं के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. दुर्घटना में सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, तृषा सिंह एवं माता झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं वंशिका खंडेलवाल के निधन पर चैम्बर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है. (नीचे भी पढ़ें)
चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि यह हृदयविदारक सड़क हादसा पूरे जमशेदपुर के लिए अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाला और इतनी कम उम्र में चार होनहार विद्यार्थियों का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है. चैम्बर परिवार दुःख की इस घड़ी में मृत विद्यार्थियों के शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.




