जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर 2, रोड नंबर 7 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ. भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञान चंद जायसवाल एवं सफायर होम्स के डायरेक्टर राजेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. 7 नंबर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भव्य, आकर्षक एवं विशेष स्वरूप का दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. भूमि पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लाइसेंसी सह कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं यजमान रामनारायण सिंह सहित संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील सिंह, सरोज कुमार, रहीस कुमार, सूरज यादव, पुजारी संजय जी, गोलू सिंह, दिव्यांशु झा, बंटी, रजत, पंडित जी, विजय, गोविंदा, विजय ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की तथा मां जगदम्बा से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की.




