जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी के बिंदल मॉल में हुए गोलीकांड में अपराधियों की पहचान का दवा किया गया हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया गया कि जो गाड़ी चला रहा था, वो मानगो निवासी कुंदन सिंह है जबकि बीच में बैठा शख्स सोनारी निवासी मोहन यादव औऱ पीछे बैठा व्यक्ति अजीत मंडल है. (नीचे भी पढ़े)
लेकिन इस मामले में आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी किया हैं. इसमें उसने कहा है कि उसके ऊपर लगे आरोप निराधार है. वह जमशेदपुर कभी गया नहीं है और वह तड़ीपार है. इस कारण उसकी पहचान का जो दावा किया गया है वह गलत है. अब इस कांड में नया मोड़ आ गया हैं.




