जमशेदपुर : 1975 बैच के जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के पास आउट स्वर्गीय हरगोविंद पाण्डेय का निधन गत 21 सितंबर 2026 को हो गया था. उनके बैच के मित्रगणों ने सोमवार को साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में जुटकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस शोकसभा में राजेंद्र पाल नरूला, मसूद खान, हिरेन्द्र सिंह, घनश्याम मिश्रा, सुरेशदत्त पाण्डेय, गोविन्द (रामेश्वर सिंह) , संतोष अग्रवाल, हेमंत जेना, हरजीन्दर सिंह, प्रकाश कुमार, मनोरंजन सिंह एवं लाल बिहारी साहू आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी. अंत में 2 मीनट का मोन रखा गया. वहीं उन्हें देश के बाहर से सुरेश मेहता, सुरेश वर्मा और प्रकाश दूबे ने भी श्रद्धांजली अर्पित की.




