जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना में पकड़े गए चार साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से पकड़कर जमशेदपुर ले आया गया है. इन सारे लोगों से बिष्टुपुर और सोनारी थाना में पूछताछ की जा रही है. इन सारे लोगों से पहले रायपुर पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद इन लोगों को जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर टोल प्लाजा से भाग रहे कांड के साजिशकर्ता मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को गिरफ्तार किया था. इस मामले में इन चारों पर आरोप है कि इन लोगों ने ही साजिश रचकर गोलियां चलवायी क्योंकि डोमिनिक लगातार रेलवे समेत अन्य जमीन के कारोबार में उसका हस्तक्षेप बढ़ रहा था. उनके पास से दो गाड़ियां जब्त की गयी है. इन दोनों गाड़ियों से वे लोग भाग रहे थे कि रायपुर के टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि लोगों ने जमशेदपुर पुलिस को कई सारी जानकारी दी है. (नीचे भी पढ़ें)
पूरे कांड में इन लोगों के सामने पता भी साफ तौर पर उजागर हो चुकी है डोमिनिक से पूछताछ में साजिशकर्ता का नाम मालूम चला था. पुलिस जल्द ही पूरे कांड का खुलासा करेंगी. गौरतलब है कि शनिवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुप्पी रेस्टोरेंट में गोली चलाकर अपराधियों ने चार लोगों को घायल कर दिया है. इसमें से सारे लोग अभी घायल है. दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. घायल लोगों में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी आम नागरिक कृष्णा चौधरी शामिल है.




