जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई करीब 35 करोड रुपए के सोने का आभूषण और 42 लख रुपए नगद की डकैती के मामले में जमशेदपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. चारों पकड़े गए संदीप दो पर आरोप है कि वे लोग बैंक डकैती में शामिल लोगों के साथ संपर्क में थे. पुलिस ने तकनीकी तौर पर जांच की है. जांच में यह बातें सामने आई है की डकैती के मामले में कई इलाके के अपराधी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

चतरा से जमशेदपुर पुलिस इन चारों को पकड़ कर ला रही है. वैसे जमशेदपुर पुलिस इन सारे लोगों की गिरफ्तारी से अभी भी इंकार कर रही है. इस मामले को लेकर जमशेदपुर के एसएसपी डाक्टर एतेशाम वकारिब ने सिटी एसपी के नेतृत्व में करीब 20 अधिकारियों का स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. यह टीम झारखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर रही है.




