
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में ऐतिहासिक बोनस समझौते के बाद मंगलवार को प्लांट-3 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. सुबह करीब 9 बजे पेंट फैक्ट्री, प्लांट-3 में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी, कमेटी मेंबर्स और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान डिवीजन हेड समेत प्रबंधन के अन्य अधिकारियों का भी स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बेहतर बोनस समझौते का श्रेय टाटा मोटर्स के सभी मजदूर भाइयों को जाता है. उन्होंने कहा कि समझौते से पहले कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन वार्ता के दौरान यूनियन के सामने कर्मचारियों के हित और उनकी अपेक्षाएं थीं. यही कारण है कि कर्मचारियों की बातों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा गया. उन्होंने कहा कि समझौते में सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम एवं पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, डीजीएम सीपीएस देबाशीष गुहा, डीजीएम ट्रिम लाइन अनुज वर्मा, डीजीएम एलपी ट्रिम लाइन अनिल शर्मा और ईआर सीपीएस विकास सिंह मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा व वीके शर्मा, उपाध्यक्ष सुखुपाध्याय, प्रवीण कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा व अमित सिंह, संयुक्त महासचिव सिंटू सिंह व रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत समिति सदस्य, कमेटी मेंबर्स और आरके सिंह फैन्स क्लब के सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

प्लांट-3 के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया. समारोह के दौरान कर्मचारियों में बोनस समझौते को लेकर उत्साह देखा गया.




