• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 29, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel committees formed : टाटा स्टील में एमडी के निर्देश पर बनायी गयी अलग-अलग पांच कमेटियां, कंपनी के प्रोडक्शन और इनकम को धारदार बनाने के लिए पहल

Tata steel committees formed : टाटा स्टील में एमडी के निर्देश पर बनायी गयी अलग-अलग पांच कमेटियां, कंपनी के प्रोडक्शन और इनकम को धारदार बनाने के लिए पहल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने पांच अलग अलग कमेटियों का गठन कर दिया है. कंपनी के प्रोडक्शन, इनकम और विभिन्न कार्यों को और धारदार बनाने के लिए अलग अलग कमेटी बनायी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

अर्बन माइनिंग बिजनेस काउंसिल पुनर्गठित
टाटा स्टील प्रबंधन ने अर्बन माइनिंग बिजनेस काउंसिल का पुनर्गठन कर दिया है. इस संबंध में कंपनी की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जो पूर्व में जारी सर्कुलर के निरंतरता में प्रभावी हुआ है. पुनर्गठित काउंसिल का चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल को बनाया गया है. वहीं, एसआरबी की फाइनेंशियल कंट्रोलर नेहा रेखी को इस काउंसिल का संयोजक मनोनीत किया गया है. पुनर्गठित अर्बन माइनिंग बिजनेस काउंसिल में 7 अन्य अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इनमें अमर मिश्रा (चीफ एसेट मैनेजमेंट, टीएसजी), अंकुर भामू (चीफ, एसआरबी एंड अर्बन माइनिंग), अतनु रंजन पाल (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, प्रोसेस), नाजिश इमदाद (हेड एचआरबीपी एनएमबी, एसएंडएस एवं एसआरबी), प्रवेश नारंग (चीफ – सीआरएम, टीएसजे), रवि शंकर मिश्रा (चीफ सेफ्टी, टीएसजे एंड डाउनस्ट्रीम) तथा विनय पोदुरी (हेड ऑफ कमर्शियल एंड बुलियन सोर्सिंग, जनरल मैनेजर, टाइटन) शामिल हैं. यह नवगठित समिति अर्बन माइनिंग टीम को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन और रणनीतिक दिशा प्रदान करेगी. समिति का मुख्य कार्य ऑपरेशन्स के स्थिरीकरण और अपटाइम को अधिकतम करने के लिए प्रोएक्टिव मेंटेनेंस पद्धतियों को अपनाने हेतु रणनीतिक मार्गदर्शन देना होगा. इसके अलावा, यह प्रोसेस टेक्नोलॉजी को अनुकूलित करने, तकनीकी चुनौतियों को सुलझाने, प्रत्याशित उपज व शुद्धता हासिल करने और प्रोएक्टिव सेफ्टी व सुधार पहलों को लागू करने में मदद करेगी. समिति वार्षिक ओपेक्स की समीक्षा व स्वीकृति देने के साथ-साथ प्रदर्शन की आवधिक निगरानी करेगी और प्रस्तावित कैपेक्स की समीक्षा व अतिरिक्त निवेश की मंजूरी प्रदान करेगी. यह आदेश सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

आइबीएमडी बिजनेस काउंसिल का हुआ पुनर्गठन, राजीव मंगल बने चेयरमैन
टाटा स्टील प्रबंधन ने संगठन के स्तर पर हुए हालिया बदलावों को ध्यान में रखते हुए ‘आइबीएमडी बिजनेस काउंसिल’ का पुनर्गठन कर दिया है. इस संबंध में कंपनी की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जो कि पूर्व में जारी सर्कुलर के निरंतरता में लागू किया गया है. पुनर्गठित काउंसिल का चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल को बनाया गया है. वहीं, हेड आइबीएमडी मार्केटिंग एंड सेल्स प्लानिंग अमित कुमार महतो को काउंसिल का संयोजक मनोनीत किया गया है. पुनर्गठित आइबीएमडी बिजनेस काउंसिल में कंपनी के 12 अन्य अधिकारियों को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. इनमें चीफ (मैन्युफैक्चरिंग, फ्लैट प्रोडक्ट) अभिजीत अविनाश नानोटी, चीफ (आयरन एंड स्टील, टीएसएम) अमित कुमार सिंह, चीफ (लॉजिस्टिक्स) अनिल कुमार सिंह हर्षाना, चीफ (एसआरबी एंड अर्बन माइनिंग) अंकुर भामू, चीफ (एसएमएस, टीएसके) आशुतोष कुमार, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (प्रोसेस) अतनु रंजन पाल, चीफ (एचआरबीपी कॉर्पोरेट फंक्शंस) दीबा अहमद, एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (आइबीएमडी) दीपंकर दासगुप्ता, चीफ (प्रोसेस ऑटोमेशन एंड डिजिटल – एमई) ज्ञान प्रकाश, चीफ-प्रोक्योरमेंट (एमआरओ एंड सर्विसेज) मालविका चटर्जी, चीफ (बिजनेस फाइनेंस एंड एनालिटिक्स) प्रदीप कुमार बाल और चीफ ऑफ सेल्स प्लानिंग एंड एडमिन (एफपी) सुब्रत बसाक शामिल हैं. कंपनी के सर्कुलर के अनुसार, यह पुनर्गठित काउंसिल प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार बैठक करेगी. बैठकों में प्रत्येक सत्र के लिए निर्धारित विषय-आधारित एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और रणनीतिक निर्णय लिए जाएंगे. यह आदेश टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के अनुमोदन से जारी हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस काउंसिल पुनर्गठित
टाटा स्टील प्रबंधन ने संगठन के स्तर पर हुए हालिया बदलावों को देखते हुए ”स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस काउंसिल” का तत्काल प्रभाव से पुनर्गठन कर दिया है. इस संबंध में कंपनी की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया है, जो पूर्व में जारी सर्कुलर की निरंतरता में प्रभावी हुआ है. पुनर्गठित काउंसिल का चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल को बनाया गया है. वहीं, एसआरबी की फाइनेंशियल कंट्रोलर नेहा रेखी को इस काउंसिल का संयोजक मनोनीत किया गया है. पुनर्गठित स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस काउंसिल में कंपनी के 8 अन्य अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इनमें अनिमेष सिन्हा (चीफ कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी एंड प्लानिंग), अंकुर भामू (चीफ एसआरबी एंड अर्बन माइनिंग), डेविड विलियम अगस्टीन (चीफ लुधियाना प्रोजेक्ट), दीपंकर दासगुप्ता (एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, आइबीएमडी), ज्ञान प्रकाश (चीफ प्रोसेस ऑटोमेशन एंड डिजिटल – एमई), नाजिश इमदाद (हेड एचआरबीपी एनएमबी, एसएंडएस एवं एसआरबी), रितु कुमारी अग्रवाल (चीफ मार्केट स्ट्रेटजी एंड कस्टमर एक्सपीरियंस) तथा संदीप भट्टाचार्या (वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंशियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स) शामिल हैं. यह नवगठित समिति पूर्व की भांति कई प्रमुख जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेगी. इसके तहत समिति द्वारा विभिन्न कार्य निष्पादन व पहलों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा, वार्षिक ओपेक्स की स्वीकृति व प्रदर्शन की आवधिक समीक्षा करना, कैपेक्स की समीक्षा व आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त निवेश की मंजूरी देना तथा अनुबंधों की समीक्षा व उसमें जरूरी संशोधनों को पारित करना समिति की मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल है. यह आदेश टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग कमेटी का पुनर्गठन, राजीव मंगल बने चेयरमैन
टाटा स्टील प्रबंधन ने संगठन के स्तर पर हुए हालिया बदलावों को देखते हुए ”स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग कमेटी” का तत्काल प्रभाव से पुनर्गठन कर दिया है. इस संबंध में कंपनी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है, जो पूर्व में जारी सर्कुलर की निरंतरता में लागू किया गया है. पुनर्गठित समिति का चेयरमैन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल को बनाया गया है. वहीं, वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) आशीष अनुपम को अल्टरनेट चेयरमैन मनोनीत किया गया है. इसके अलावा, चीफ (एसआरबी एंड अर्बन माइनिंग) अंकुर भामू को इस महत्वपूर्ण समिति का संयोजक बनाया गया है. पुनर्गठित स्क्रैप प्रोक्योरमेंट प्राइसिंग कमेटी में कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इनमें एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (आइबीएमडी) दीपंकर दासगुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट (जीएसपी एंड बिजनेस एक्सीलेंस) पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट (सप्लाई चेन) प्रभात कुमार तथा चीफ (बीपीई ऑपरेशन्स) प्रकाश सिंह शामिल हैं. यह समिति कंपनी में स्क्रैप खरीद से जुड़े मूल्य निर्धारण और रणनीतिक फैसलों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेगी. यह आदेश टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

लेजी कैपिटल व स्क्रैप बिक्री के लिए गाइडलाइन प्राइस कमेटी पुनर्गठित, अनुराग सक्सेना बने चेयरमैन
टाटा स्टील जमशेदपुर प्रबंधन ने संगठन के स्तर पर हुए हालिया बदलावों को देखते हुए लेजी कैपिटल और मिसलेनियस स्क्रैप की बिक्री के लिए गठित ”गाइडलाइन प्राइस कमेटी” का तत्काल प्रभाव से पुनर्गठन कर दिया है. इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है. पुनर्गठित समिति में चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना को चेयरमैन, जबकि चीफ स्पेयर्स, सर्विसेज एंड प्रोजेक्ट्स कल्याण प्रसाद को अल्टरनेट चेयरमैन बनाया गया है. वहीं, सीनियर एरिया मैनेजर (सेल्स कैपिटल आइटम्स, झारखंड) सुरजीत सेन को इस कमेटी का संयोजक मनोनीत किया गया है. पुनर्गठित कमेटी में नौ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. इनमें हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस (सीआरएम) अभिनव कुमार, चीफ पेलेट प्लांट इंद्रजीत पॉल, चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस (मिल एंड यूटिलिटीज) मनोज कुमार झा, चीफ प्रोजेक्ट्स एंड कंस्ट्रक्शन (आरएमपी) मोहम्मद परवेज अख्तर, चीफ प्रोजेक्ट एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट (टीएसजे) रंजन चक्रवर्ती, हेड इक्विपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज सतीश गणपति, हेड कंस्ट्रक्शन (प्लांट इलेक्ट्रिक्स एंड ऑटो) शांतनु पाल, हेड कैपिटल अकाउंट्स (टीएसजीसीसी) शशि शेखर दुबे तथा हेड प्रोक्योरमेंट, स्टोर्स एंड कॉन्ट्रैक्टिंग वेंकटरमन रमेश स्वामीनाथन शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, हेड स्टील बाइ-प्रोडक्ट सेल्स (टीएसजे एंड आउटलुक) अनिल कुमार, मैनेजर बाइ-प्रोडक्ट सेल्स एंड मिसलेनियस (टीएसजे) मोहित राज, सीनियर मैनेजर सेल्स (नॉर्थ इंडिया) सितेंदर सिंह और सीनियर एरिया मैनेजर (स्क्रैप कलेक्शन प्रोसेस) सौरभ आनंद को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. यह समिति आईबीएमडी को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न लोकेशनों पर पड़े पुराने और अप्रचलित उपकरणों एवं मशीनरियों की बिक्री के लिए सही और उचित मूल्य तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करेगी. इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर समिति इन सामग्रियों के आंतरिक रूप से पुन: उपयोगकी सलाह भी देगी. समिति के कार्यक्षेत्र में जमशेदपुर स्थित टीएसजे वर्क्स, लुधियाना प्लांट, रिक्लेमेशन सेंटर, टीएमएच, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, फ्लीट मैनेजमेंट और सिक्योरिटी आदि शामिल हैं. यह आदेश टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata cummins bonus agreement : टाटा कमिंस के कर्मचारियों को लगातार तीसरा साल मिलेगा 20 फीसदी बोनस, हो गया समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata cummins bonus agreement : टाटा कमिंस के कर्मचारियों को लगातार तीसरा साल मिलेगा 20 फीसदी बोनस, हो गया समझौता

September 29, 2026
Jamshedpur durga puja samity controversy : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति विवादों में घिरा, पूर्व सचिव ने डीसी से मुलाकात कर कहा – अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता एवं उनके सहयोगी कर रहें हैं लाखों का गबन
खबर

Jamshedpur durga puja samity controversy : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति विवादों में घिरा, पूर्व सचिव ने डीसी से मुलाकात कर कहा – अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता एवं उनके सहयोगी कर रहें हैं लाखों का गबन

September 29, 2026
Jharkhand ex minister banna Gupta initiative : सोनारी क्षेत्र में निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा की शुरुआत, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य एवं सहयोगियों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी निःशुल्क सेवा, देखिये – video
खबर

Jharkhand ex minister banna Gupta initiative : सोनारी क्षेत्र में निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा की शुरुआत, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य एवं सहयोगियों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी निःशुल्क सेवा, देखिये – video

September 29, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

Jamshedpur bindal mall firing breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग की घटना में शामिल चार साजिशकर्ता गिरफ्तार, रायपुर से हुई गिरफ्तारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News