• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 40 महिलाओं के बीच 12.5 लाख रुपये का लघु ऋण किया वितरित, स्वदेशी को नयी मुहिम देने की कोशिश

jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 40 महिलाओं के बीच 12.5 लाख रुपये का लघु ऋण किया वितरित, स्वदेशी को नयी मुहिम देने की कोशिश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवे लफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) द्वारा 40 महिलाओं के बीच कुल 12.5 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार एवं छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बोकारो से आए स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच के मार्गदर्शन में संचालित स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रो वेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा वर्ष 2012 में 50 महिलाओं को लघु ऋण उपलब्ध कराकर इस प्रकल्प की शुरुआत की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि लगभग 15 वर्षों से यह प्रकल्प सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है. इसकी सफलता में लघु ऋण प्राप्त करने वाली महिला सदस्यों की ईमानदारी, सहभागिता और समय पर ऋण की राशि वापस करने की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. महिलाओं ने ऋण का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया और उससे प्राप्त लाभ के माध्यम से ऋण की राशि वापस की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सहयोग से आगे भी यह प्रकल्प इसी प्रकार सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पहल से स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान को मजबूती मिल रही है तथा अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है. इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लघु ऋण की राशि का सदुपयोग करें और इसे घरेलू कार्यों में खर्च करने के बजाय अपने वर्तमान व्यवसाय को आगे बढ़ाने अथवा नया व्यवसाय शुरू करने में लगाएं. उन्होंने कहा कि इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगी. उन्होंने कहा कि आज ऐसे अनेक व्यवसायी हैं, जिन्होंने छोटे स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत कर उसे बड़े व्यवसाय में परिवर्तित किया है. (नीचे भी पढ़ें)

 उन्होंने महिलाओं से बैंकों के साथ नियमित लेन-देन बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में ऋण की किस्तों में डिफॉल्ट नहीं करने का आग्रह किया.  उन्होंने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था में अच्छा रिकॉर्ड रहने से भविष्य में बड़े ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी और व्यवसाय को विस्तार देने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम को स्वावलंबी झारखण्ड के निदेशक मुरलीधर केडिया एवं भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा लघु ऋण प्राप्त करने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक राजपति देवी ने किया. इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख बंदेशंकर सिंह, केपी चौधरी, मुकेश भदानी, किरणजीत कौर, रमेश कुमार सिंह, अल्पना कुमारी, राजाराम कुमार, अशोक कुमार, जयप्रकाश, सुनील प्रसाद, राजू महतो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 1st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Thursday 1st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 अक्टूबर 2026

October 1, 2026
Jamshedpur hospital issue – एमजीएम अस्पताल के गार्ड रूम में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, शौचालय की गंदगी से जवान परेशान
खबर

Jamshedpur hospital issue – एमजीएम अस्पताल के गार्ड रूम में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, शौचालय की गंदगी से जवान परेशान

September 30, 2026
Tata steel dream house : टाटा स्टील के अपना घर को लेकर राजनीति तेज, विपक्षी कमेटी मेंबरों ने बोला अध्यक्ष टुन्नु चौधरी पर हमला, अश्विनी माथन ने संभाली कमान, कहा – अपना क्वार्टर ही ठीक

Next Post
jamshedpur administration big action : दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी अंतर्गत इको-सेंसिटिव जोन में बंद पड़े क्रशर मशीन को पुनः चालू किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने अवैध क्रशर इकाई को किया सील, खनिज, वाहन एवं उपकरणों को किया जब्त

jamshedpur oilseeds mission : जमशेदपुर में तेलहन मिशन की बैठक, सरसों एवं मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों को मिली स्वीकृति

jamshedpur oilseeds mission : जमशेदपुर में तेलहन मिशन की बैठक, सरसों एवं मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों को मिली स्वीकृति

jamshdpur good news : 9 महीने से पेंशन को तरस रही बुजुर्ग महिला को मिला न्याय, उपायुक्त के निर्देश पर करनदीप सिंह ने जताया आभार

jamshdpur good news : 9 महीने से पेंशन को तरस रही बुजुर्ग महिला को मिला न्याय, उपायुक्त के निर्देश पर करनदीप सिंह ने जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

jamshedpur durga puja samity : मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने रखी डिमांड

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News