जमशेदपुर : दुर्गापूजा को लेकर मंगलवार को अपराह्न 5:00 बजे टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में टेल्को थाना शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुंजय प्रसाद भी उपस्थित थे. जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा की दुर्गापूजा शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरा प्रशासन पूरी तरह तैयार है और पूजा बहुत ही शांतिपूर्वक संपन्न होगी. (नीचे भी पढ़ें)

सहायक निदेशक शत्रुंजय प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समिति के साथ बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय बनाकर पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएंगे. टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक पूजा कमेटी अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरा एवं अग्निशमन उपकरणों की समुचित व्यवस्था रखे. सोशल मीडिया के दुरुपयोग से भी बचने की जरूरत है और उस पर पैनी नजर रखने की जरूरत है. कहीं भी किसी तरह की कोई अनहोनी होने की संभावना हो तो तुरंत थाना को सूचित करें, हम लोग समय रहते उसको नियंत्रित कर लेंगे. टेल्को थाना क्षेत्र की सभी पूजा कमेटियों ने अपनी अपनी समस्याओं को एक-एक कर प्रशासन के समक्ष रखा जिसका समय रहते निदान करने का आश्वासन उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दिया. बैठक का संचालन नंदलाल सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन रियाजुद्दीन खान ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में शांति समिति की सदस्य कल्याणी शरण, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, पीके दास, आमिर अली अंसारी, पंकज कुमार सिंह, अजय सिंह,संजय तिवारी, सोहेल खान, अभय कुमार, अनूप सिंह, रतन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.




