रामगोपाल जेना / चाईबासा : सेवा संकल्प अभियान के तहत मझगांव स्कूल मैदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई ने किया. पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता बड़कुंवर गगराई ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है.




