जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका के समरसाईं गांव में मंगलवार को मोटरसाइकिल रिकवरी करने पहुंचे दो रिकवरी एजेंटों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. बंधक बनाए गए युवकों की पहचान सोनारी निवासी पिंटू प्रसाद और राहुल सिंह के रूप में हुई है। दोनों सुबह से ही ग्रामीणों के कब्जे में बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल की रिकवरी के लिए समरसाईं गांव पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और बंधक बना लिया. दोनों के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को मुक्त कराने और पूरे मामले की जांच में जुटी है.




