जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी सर्विस द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस पहल के माध्यम से संगठन ने सामुदायिक कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. शिविर में कर्मचारियों, वरिष्ठ नेतृत्व एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो संगठन में सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक जनभागीदारी की मजबूत संस्कृति को दर्शाता है.(नीचे भी पढे)

स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं के संयुक्त प्रयासों से कुल 350 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिससे क्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों की चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी. इस मौके पर रक्तदाताओं को कंपनी के एमडी अतुल भटनागर समेत तमाम वरीय अधिकारियों ने रक्तदाताओं और आयोजकों का हौंसला बढ़ाया.







