आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. परिवारजनों एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति में स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा. इससे पूर्व पूरे विधि विधान से पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी के कर कमलों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मेरे पिता कॉमरेड स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह को लोगों ने जनवादी की संज्ञा दी थी. स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह स्वर्गीय राम छवि सिंह के सहयोगियों में से एक थे. स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह इमरजेंसी काल में 10 दिनों के लिए सरायकेला जेल की यात्रा भी की थी. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह अपने विचारों के लिए सदा याद किए जाते रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएन यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, मिथिलेश कुमार झा, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, सिमरन मेहरा लगे हुए हैं.




