जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी इस्ट लेआउट सबुज संघ भवन में संपन्न हुई.बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडल स्तर पर चल रहे जनसंपर्क अभियानों तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री संजय कुमार रजक ने किया.इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महतो , जिला महामंत्री एंव मंडल प्रभारी राजीव कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाक्टर जटाशंकर पांडेय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनु ठाकुर, जिला प्रवक्ता अखिल सिंह, जिला कार्यसमिती सदस्य सुनील सिंह, युवा मोर्चा के शशांक शेखर श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शम्भु राम, अभिषेक डे, पूरण वर्मा, कृष्णा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, श्रीमती नेहा साहू, भूपेंद्र सिंह, मंत्री मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता लाल, बिराज डे, कार्यालय मंत्री काजल मुखर्जी, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सुखदेव सिंह, शंकर राय, शंकर सिंह, कैलाश सिंह,दीपक नाग,गौरव नेग, अमर दास, भरत सिंह, लालू सिंह, लालू यादव, तापस नन्दी, अंजन सन्या, हीरा लाल रजक, सुभाष मुखी, संत कुमार, विजय कुमार, विजय प्रसाद राव,अनन्या सेन, राजू मल्होत्रा, देवाशीष चंद्र, गणेश,सुरेश, भूषण पाठक, एंव अन्य पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पूर्व सांसद श्रीमती आभा महतो ने कहा की जिन साथियों ने वर्षों तक अपने परिश्रम, अनुभव और समर्पण से संगठन को मजबूत किया है, उनके साथ बैठकर संवाद करना हमेशा प्रेरणादायी अनुभव रहता है.भाजपा जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव सिंह ने कहा की साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर जटाशंकर पांडेय ने कहा संगठन सदैव सर्वोपरि था, है,और रहेगा. मन लगाकर अपना दायित्व को सांगठनिक कार्य निष्ठावान से करते रहेंगे, तो क्षेत्र में सांगठन के साथ-साथ विकास के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे. समय हर किसी का आता है, बस विश्वास और धैर्य बनाए रखना है, आज हम संगठन के लिए खड़े हैं, कल न्याय भी हमारे साथ खड़ा होगा. निष्ठा हमारी पहचान है, कर्म हमारा धर्म है. मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने कहा सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प के साथ भाजपा सोनारी मंडल निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर है.




