जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम वाकारिब ने तीन थाना के प्रभारी को पदस्थापित कर दिया है. इसके तहत फागुनी पासवान को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया है. वे पुलिस लाइन में थे. सीतारामडेरा थाना प्रभारी रहे आनंद मिश्रा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
इसी तरह मंटू कुमार को बिरसानगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. श्री मंटू कदमा थाना में जेएसआई के तौर पर पदस्थापित थे. बिरसानगर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद खाली था. वहीं संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी को भी उनके पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से वह पद खाली था. अब नये थाना प्रभारी संतोष कुमार को बनाया गया है. संतोष कुमार अभी जुगसलाई थाना में जेएसआई के तौर पर कार्यरत है. ये सारे पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया हैं.





